*प्रतापगढ़ पुलिस और बदमाश के बीच हुई मुठभेड़ दो बदमाश गिरफ्तार एक के पैर में लगी गोली*
*देल्हूपुर थाना क्षेत्र में चेकिंग केदौरान अंतर्जनपदीय बदमाशों से हुई मुठभेड़*
अनिल मिश्र
प्रतापगढ़ के देल्हूपुर थाना क्षेत्र में पुलिस चेकिंग के दौरान अंतर्जनपदीय बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के बाएं पैर में गोली लगी, जबकि उसके साथी को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। घायल बदमाश को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गिरफ्तार और घायल बदमाशों की पहचान विपिन कुमार निषाद (35 वर्ष) निवासी मवैया, थाना औद्योगिक क्षेत्र, प्रयागराज और राजू निषाद (30 वर्ष) निवासी इटवा कला, थाना खीरी, प्रयागराज के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, ये दोनों अंतरराज्यीय अपराधी हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक अवैध तमंचा, कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद की है पूछताछ में आरोपी विपिन कुमार निषाद ने बताया कि करीब 20 दिन पहले उसने राजू के साथ मिलकर देल्हूपुर बाजार में एक व्यक्ति को फुटकर पैसे के बहाने फंसाकर 20 हजार रुपये ठगे थे। पुलिस इसी मामले में उनकी तलाश कर रही थी विपिन ने यह भी स्वीकार किया कि वे पुलिस से बचने और दोबारा वारदात करने के इरादे से प्रयागराज से आए थे। चेकिंग के दौरान पुलिस से सामना होने पर उन्होंने पकड़े जाने के डर से भागने की कोशिश की और पुलिस पर फायरिंग भी की, लेकिन पुलिस की तत्परता से दोनों को पकड़ लिया गया। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, विपिन कुमार निषाद के खिलाफ प्रतापगढ़, मिर्जापुर, भदोही और प्रयागराज जिलों में लूट, हत्या का प्रयास, धोखाधड़ी, गैंगस्टर एक्ट, चोरी, आयुध अधिनियम और विस्फोट जैसे गंभीर अपराधों के कुल 36 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है और मामले की आगे की जांच जारी है।
