डीएसओ ने की छापेमारी तीन CSC केंद्रों से 82 गैस सिलिंडर बरामद

*डीएसओ ने की छापेमारी तीन CSC केंद्रों से 82 गैस सिलिंडर बरामद*

जौनपुर:खुटहन के धमौर बाजार में शनिवार को जिला पूर्ति अधिकारी (डीएसओ) की टीम ने छापेमारी कर तीन सीएससी केंद्रों से कुल 82 गैस सिलिंडर बरामद किए। इनमें 4 सिलिंडर भरे हुए और 78 खाली पाए गए।अचानक हुई इस कार्रवाई से सिलिंडर विक्रेताओं में अफरातफरी मच गयी।

डीएसओ संतोष विक्रम साही को क्षेत्र में गैस सिलिंडर के अवैध भंडारण और संभावित कालाबाजारी की शिकायत मिल रही थी। जिसके आधार पर उनकी टीम ने धमौर बाजार स्थित तीन सीएससी केंद्रों पर छापा मारा। जांच के दौरान बड़ी संख्या में घरेलू गैस सिलिंडर बरामद हुए।

अधिकारियों ने सभी सिलिंडर को कब्जे में लेते हुए संबंधित संचालकों से पूछताछ शुरू कर दी है। प्राथमिक जांच में सिलिंडर के अवैध भंडारण की आशंका जताई जा रही है।

डीएसओ ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और दोषी पाए जाने पर संबंधित लोगों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। छापेमारी की खबर फैलते ही बाजार में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

सीएससी संचालक अशोक विश्वकर्मा के सेंटर से 17 खाली सिलिंडर , इसके बगल जितेन्द्र प्रजापति के यहां से 49 खाली सिलिंडर तथा बृजेश प्रजापति के सेंटर से 12 खाली तथा चार भरे हुए सिलिंडर बरामद हुए।

संचालकों का कहना है कि होली के बाद से ही सिलिंडरों की आपूर्ति ठप चल रही है। ग्रामीण अपना खाली सिलिंडर यहां बदलने के लिए रख कर चले जाते हैं। सभी सिलिंडर का कागज मौजूद हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *