*दो बाइकों की जोरदार टक्कर में तीन घायल*
*एक की हालत गंभीर, जिला अस्पताल रेफर*
********************
*संवाद: शिवपूजन मिश्रा*
सिंगरामऊ। थाना क्षेत्र के रजनीपुर ओवरब्रिज के पास मंगलवार सुबह दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में तीन लोग घायल हो गए, जिनमें एक की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल जौनपुर रेफर कर दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कवेली गांव निवासी शनी गौतम और आनंद गौतम एक ही बाइक से निर्माणाधीन मकान में सरिया बांधने जा रहे थे। जैसे ही वे रजनीपुर ओवरब्रिज के पास पहुंचे, सामने से तेज रफ्तार में आ रहे साढ़ापुर गांव निवासी महेंद्र निषाद की बाइक अनियंत्रित होकर उनकी बाइक से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि तीनों लोग बाइकों सहित सड़क पर गिर पड़े।
घटना के बाद मौके पर पहुंचे राहगीरों ने घायलों को पीएचसी सिंगरामऊ पहुंचाया। वहां तैनात चिकित्सक डॉ. अभिषेक वर्मा ने प्राथमिक उपचार के बाद महेंद्र निषाद की हालत गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल जौनपुर रेफर कर दिया। अन्य घायलों का उपचार पीएचसी पर करके छुट्टी दे दी गई
