*सिगरामऊ राजा हरपाल सिंह महाविद्यालय में अंतर महाविद्यालयीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ*
*********************
*संवाद: शिवपूजन मिश्रा*
सिंगरामऊ।
राजा हरपाल सिंह महाविद्यालय सिंगरामऊ में रविवार को अंतर-महाविद्यालयीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ किया गया। मुख्य अतिथि एवं महाविद्यालय प्रबंधक जय सिंह ने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य प्रो. अरुण सिंह ने की।
विश्वविद्यालय की ओर से लेफ्टिनेंट डॉ. रंधीर कुमार (सहकारी पी.जी. कॉलेज मेहरावा) और डॉ. अखिलेश गौतम (राज कॉलेज जौनपुर) पर्यवेक्षक एवं चयनकर्ता के रूप में मौजूद रहे। प्रतियोगिता में चार टीमों ने हिस्सा लिया—
टी.डी. कॉलेज जौनपुर (नेतृत्व: प्रो. शेखर सिंह)
पी.जी. कॉलेज गाज़ीपुर (नेतृत्व: अशोक सिंह)
राजा हरपाल सिंह महाविद्यालय सिंगरामऊ (नेतृत्व: डॉ. एस.पी. सिंह)
एम.डी. हुसैन पी.जी. कॉलेज जौनपुर (नेतृत्व: किर्मानी)
प्रतियोगिता के रेफरी विनय सिंह, शैलेंद्र पांडेय और अरुण सिंह रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. गिरीशमणि त्रिपाठी के स्वस्तिवाचन और कुमार राज द्वारा कुलगीत प्रस्तुति से हुआ। मंच पर प्रबंधक जय सिंह, प्राचार्य प्रो. अरुण सिंह और प्रो. इन्दु प्रकाश सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे।
प्रतियोगिता संचालन की जिम्मेदारी डॉ. मनोज सिंह ने निभाई। वहीं मेजर एस.पी. सिंह के नेतृत्व में प्रो. जय मिश्र, डॉ. सीमा सिंह, डॉ. अंजनी मिश्रा सहित महाविद्यालय स्टाफ ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
कार्यक्रम में डॉ. सरिका सिंह, डॉ. योगेश कुमार, डॉ. महेंद्र उपाध्याय, डॉ. राजीव त्रिपाठी, डॉ. मनोज सिंह (भूगोल विभाग), डॉ. मुकेश कुमार, डॉ. सर्वेश दुबे, डॉ. धीरज शुक्ला, डॉ. श्याम बाबू, डॉ. सतीश कुमार, डॉ. विमल वर्मा, डॉ. जलज गुप्ता, डॉ. संजय, सुधांशु सिंह, राकेश सिंह समेत कई शिक्षक और कर्मचारी भी उपस्थित रहे।
