*प्रतापगढ़ थाना क्षेत्र आसपुर देवसरा करंट की चपेट में आने से एक युवक की मौत*
*मौत की खबर से घर पर मचा कोहराम*
प्रतापगढ़ के आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के ढाढर गांव में बुधवार को एक युवक करंट की चपेट में आ गया। बिजली का काम करते समय 20 वर्षीय युवक सोनू पाल को करंट लग गया। मौके पर मौजूद लोग उसे तुरंत सीएचसी पट्टी लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।सोनू पाल सिरनाथपुर गांव का रहने वाला था। वह आमापुर स्थित एक लाइट हाउस पर काम करता था। बुधवार को ढाढर गांव में आयोजित एक कार्यक्रम में बिजली का काम करने गया था। काम करते समय अचानक वह करंट की चपेट में आ गया।घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत लाइन कटवाई और युवक को इलाज के लिए सीएचसी पट्टी ले गए। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।इस मामले के संबंध में आसपुर देवसरा थानाध्यक्ष धीरेन्द्र ठाकुर ने कहा कि उन्हें अभी घटना की जानकारी नहीं है। उन्होंने आश्वासन दिया कि वे मामले की जानकारी लेकर उचित कार्रवाई करेंगे।
