*प्रतापगढ़ में महिला आयोग अध्यक्ष ने उच्च अधिकारियों के साथ की बैठक*
*महिला उत्पीड़न की शिकायतों का त्वरित निस्तारण करने के निर्देश*
अनिल मिश्र

उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष बबीता सिंह चौहान और सदस्य प्रतिभा कुशवाहा ने प्रतापगढ़ में अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी, पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार और मुख्य विकास अधिकारी डॉ. दिव्या मिश्रा मौजूद रहे।आयोग अध्यक्ष ने पुलिस अधीक्षक को महिला उत्पीड़न की शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि थानों में आने वाली शिकायतों की मौके पर जाकर निष्पक्ष जांच की जाए। जहां महिलाओं की संख्या अधिक है, वहां शिकायत पेटिका रखी जाए।जिलाधिकारी ने सभी विभागों को निर्देश दिए कि हर महीने महिलाओं की समस्याओं की सुनवाई की जाए।
आयोग अध्यक्ष ने शहरी और नगरीय क्षेत्रों में महिला शौचालयों की कम संख्या पर चिंता जताई। उन्होंने ईओ और डीपीआरओ को शौचालयों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए।बैठक में आंवला उत्पादन पर भी चर्चा हुई। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत महिला समूह आंवला से विभिन्न उत्पाद बना रहे हैं। इससे महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही हैं। अध्यक्ष ने अधिकारियों से कहा कि वे अपने कार्य को नौकरी नहीं बल्कि जिम्मेदारी समझकर करें।