*महाकुंभ में भटकी महिलाएं शाहगंज पहुंची*

*महाकुंभ में भटकी महिलाएं शाहगंज पहुंची

प्रेम शर्मा

प्रयागराज महाकुंभ स्नान के दौरान भगदड़ में अपने परिजनों से भटकी महिलाएं शाहगंज पहुंची| स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिलाओं को उनके परिवारों तक सकुशल पहुंचने की व्यवस्था की |मध्य प्रदेश के शाहगढ़ सागर की रहने वाली ललिता देवी और बिहार के भोजपुर (आरा) की त्रिदेवा देवी पति द्वारिका, अपने- अपने गांव के लोगों के साथ कुंभ स्नान के लिए आईं थी| भगदड़ में अपने समूह से अलग होने के बाद दोनों महिलाएं भटकते-भटकते शाहगंज पहुंच गई| यहां पर स्थानीय लोगों ने उन्हें कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया| सीओ अजीत सिंह चौहान के अनुसार पुलिस ने मध्य प्रदेश पुलिस की मदद से ललिता देवी के परिजनों को बुलाकर उन्हें सौंप दिया और बिहार की रहने वाली त्रिदेवा देवी को सुरक्षित घर पहुंचाने के लिए पुलिस जवान को साथ भेजा गया| दोनों महिलाएं सकुशल अपने परिवार के साथ मिल गई|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *