*जौनपुर सहित आसपास के क्षेत्रों में मानसून की एंट्री किसानों के चेहरों पर खुशी की लहर आम जनमानस को मिली गर्मी से निजात*

*जौनपुर सहित आसपास के क्षेत्रों में मानसून की एंट्री किसानों के चेहरों पर खुशी की लहर आम जनमानस को मिली गर्मी से निजात*

====================
*नागेंद्र कुमार तिवारी*
*संवाददाता तीखी आवाज बदलापुर*

जौनपुर जिले सहित आसपास के जिलों व बदलापुर तहसील के ग्रामीण अंचलों में कल शाम से ही बारिश का सिलसिला शुरू हुआ है जो कल कुछ ही देर चला था आज भी हल्की वर्षा व बूंदाबांदी जारी है परंतु आसपास के क्षेत्रों में आम जनमानस को काफी राहत मिली हुई है .हमारे लखनऊ संवाददाता सुशील कुमार ने लखनऊ से, तथा दिल्ली संवाददाता सत्य प्रकाश तिवारी ने दिल्ली से खबर दी है कि देर रात से ही बादलों की आवा जाही के बीच मानसून की एंट्री लगभग आधी रात के बाद ही शुरू हो गई है. जिससे गर्मी की मार झेल रहे लोगों को काफी राहत मिली है वहीं किसानों के चेहरे पर भी खुशी की लहर दौड़ गई .जिसमें मक्का चरी इत्यादि की फसलें समय से बोई जा सकेगी । हमारे वाराणसी संवाददाता ने बताया कि मौसम विभाग की सूचना के अनुसार प्रतापगढ़ जौनपुर प्रयागराज सोनभद्र लखनऊ वाराणसी गाजीपुर सहित 26 जिलों मे गरज चमक के साथ 48 घंटे तक रुक रुक कर हल्की से लेकर सामान्य वर्षा होने की उम्मीद जताई गई है। वहीं शाहगंज के खेता सराय के पोरई खुर्द ग्राम पंचायत में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मनरेगा मे कार्य कर रहे 11 मजदूर झुलस गए जिसमें एक की दर्दनाक मौत हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *