अवैध तमंचा और कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट में भेजा गया जेल

*अवैध तमंचा और कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट में भेजा गया जेल*

दधीच विश्वकर्मा

अखंडनगर (सुलतानपुर)। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना अखण्डनगर पुलिस ने अवैध असलहा रखने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से एक देशी तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद कर आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

 

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर श्रीमती चारू निगम के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी कादीपुर के नेतृत्व में थाना अखण्डनगर पुलिस को यह सफलता मिली।

पुलिस के अनुसार, 31 जुलाई 2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि एक युवक अवैध असलहा लेकर ग्राम कनकपुर अंडरपास के पास मौजूद है। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए थाना अखण्डनगर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और संदिग्ध युवक को पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम निलेश गौड़ पुत्र ओमप्रकाश गौड़, निवासी ग्राम हकीमपुर, थाना अखण्डनगर, जनपद सुलतानपुर, उम्र लगभग 19 वर्ष बताया।

तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक देशी तमंचा .315 बोर तथा एक जिंदा कारतूस .315 बोर बरामद हुआ। बरामदगी के संबंध में युवक कोई वैध लाइसेंस अथवा संतोषजनक जवाब नहीं दे सका।

इस बरामदगी के आधार पर थाना अखण्डनगर में मु0अ0सं0 185/2026 के तहत धारा 9/25 आर्म्स एक्ट में मुकदमा पंजीकृत किया गया। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद अभियुक्त को न्यायिक अभिरक्षा के लिए न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर दिया।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक अमित सिंह, कांस्टेबल दिलीप कुशवाहा तथा रिजर्व कांस्टेबल नीरज कुमार शामिल रहे।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनपद में अवैध शस्त्रों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!